2 नवंबर 2023 - 08:27
हिज़्बुल्लाह मक़बूज़ा फ़िलिस्तीन में दाखिल होने और अल-जलील को आज़ाद कराने के लिए तैयार

हम फिलिस्तीन की रक्षा के लिए मैदान में उतरना अपना कर्तव्य समझते हैं और इस समय हम यह कहने के लिए मैदान में मौजूद हैं कि फिलिस्तीन अकेला नहीं है।


ग़ज़्ज़ा पर बर्बर बमबारी के दौरान इस्राईल के खिलाफ हिज़्बुल्लाह की किसी भी कार्रवाई को रोकने के लिए तल अवीव ने लेबनान सीमा पर अपनी तीन ब्रिगेड तैनात की हैं।

हिज़्बुल्लाह के एक कमांडर ने कहा कि ज़ायोनी सरकार ने हमारे सामने तीन ब्रिगेड रखी हैं और तीन तीन रक्षा पंक्ति बनाई हैं, लेकिन अगर हमें मक़बूज़ा फ़िलिस्तीन में प्रवेश करने का आदेश मिलता है, तो हम तीनो लाइनों को नष्ट करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।

हिज़्बुल्लाह के इस कमांडर ने कहा कि हम फिलिस्तीन की रक्षा के लिए मैदान में उतरना अपना कर्तव्य समझते हैं और इस समय हम यह कहने के लिए मैदान में मौजूद हैं कि फिलिस्तीन अकेला नहीं है।

उन्होंने मक़बूज़ा फिलिस्तीन के साथ लेबनान की 70 किलोमीटर लंबी सीमा का उल्लेख करते हुए कहा: हम सीमा पर किसी भी तरह के युद्ध के लिए तैयार हैं। हमारा एक स्पष्ट लक्ष्य ज़ायोनी शासन को उत्तर में उलझाए रखना है ताकि वह ग़ज़्ज़ा से अपनी कुछ ताकत और ऊर्जा हटाकर हमारा मुकाबला कर सके और हमने यह लक्ष्य हासिल कर लिया।

हम अपनी पूरी ताकत से तैयार हैं। हमने फ़िलिस्तीन में प्रवेश करके अल-जलील को आज़ाद कराके पूरे क्षेत्र पर पूर्ण कब्ज़ा करने का अभ्यास किया है। हमारे पास इसका पूरा प्लान भी है और हम सिर्फ ऑर्डर का इंतजार कर रहे हैं।'

हिज़्बुल्लाह के इस वरिष्ठ कमांडर ने कहा की यदि हमें आदेश मिलता है, तो हम उन सभी जहाजों को निशाना बनाएंगे जिन्होंने हाल ही में ज़ायोनी शासन का समर्थन किया है या उनके बचाव खुद को प्रस्तुत किया।